राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'बरेली की बर्फी' ने दर्शकों को रोमांस और कॉमेडी का पाठ पढ़ाया। फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसा बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बयां कर रहे हैं।
फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने महज 2.42 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, दूसरे दिन फिल्म को कुछ अच्छा रिस्पॉन्स मिला जिसके बाद कमाई का आंकड़ा शनिवार को 3.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
पढ़ें- 'बरेली की बर्फी' में स्वाद है या नहीं, जानिए इन 11 बातों से
फिल्म की अब तक की बात करें तो दो दिन में फिल्म ने 6.27 करोड़ की कमाई कर ली है। इतना ही नहीं मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर और बेहतर प्रदर्शन करेगी।
#BareillyKiBarfi witnessed ample growth on Sat... Sun should be much better... Fri 2.42 cr, Sat 3.85 cr. Total: ₹ 6.27 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 20, 2017