फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saira Banu: निमोनिया के बाद सायरा बानो के पिंडली में बने थक्के, रिपोर्ट में दावा

Sat, 07 Dec 2024 01:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सायरा बानो इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं से जूझ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि निमोनिया के बाद उनकी पिंडली में थक्के बन गए हैं।
विज्ञापन
सायरा बानो - फोटो : इंस्टाग्राम@sairabanu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रही हैं। हाल ही में उनके निमोनिया से पीड़ित होने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद उनके पिंडली में दो थक्के बन गए हैं।

विज्ञापन

कैसी है सायरा बानो की तबीयत?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सायरा बानो को अक्टूबर 2024 में गंभीर निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसके बाद से उनकी पिंडली में दो थक्के विकसित हो गए हैं। हालांकि, वह अपने घर में चलने-फिरने में सक्षम हैं, लेकिन वह कोई भी काम काफी मुश्किल से कर पा रही हैं। उनकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां 2021 में उनके पति दिलीप कुमार के निधन के बाद से जारी हैं।

दिवाली पर की आखिरी पोस्ट
बता दें कि सायरा बानो ने दिवाली के मौके पर इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट साझा किया था। इसमें उन्होंने दिलीप कुमार के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं।
Prasanth Varma: बालकृष्ण के बेटे की डेब्यू फिल्म संकट में, प्रशांत वर्मा की ये फिल्म भी होगी बंद!

विज्ञापन

सायरा बानो-दिलीप कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
शादी की सालगिरह पर साझा की 58 साल पुरानी तस्वीरें
इससे पहले, सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत पति दिलीप कुमार के लिए भावनात्मक श्रद्धांजलि दी थी, जो उनकी शादी की सालगिरह पर थी। उन्होंने 58 साल पहले की अपनी शादी के दिन को याद करते हुए कहा कि उस दिन बहुत हलचल और अफरा-तफरी थी। उन्होंने अपनी शादी के समय को याद करते हुए पोस्ट के जरिए बताया था कि उस दिन सभी तैयारियां जल्दी-जल्दी हुईं और उनका लहंगा एक स्थानीय दर्जी ने तैयार किया था, क्योंकि उनके पास समय की कमी थी।
Bhumi Pednekar: रणवीर सिंह को बैंड बाजा बारात के लिए किया कास्ट, भूमि पेडनेकर ने बताई अभिनेता की खासियत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें