बॉक्स ऑफिस भिड़ंत बेहद आम बात है लेकिन यह किन दो स्टार्स के बीच हो रही है यह महत्वपूर्ण होता है। अगर फिल्म दो बड़े सितारों की हो तो यह दोनों के लिए ही नुकसानदायक होता है।
इस बार जिन दो फ़िल्मी दिग्गजों के आपस में टकराने के आसार बन रहे हैं वह हैं अक्षय कुमार और शाहिद कपूर। गौरतलब है कि अक्षय की फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई की टक्कर शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस से हो गई थी और हश्र सभी को पता है। इसके बाद सितारों की कोल्ड वार भी शुरु हो जाती है।
वैसे जहां अक्षय अपना स्टारडम बरकरार रखे हुए हैं वहीं शाहिद कपूर ने भी जबर्दस्त वापसी की है। अब देखना यह होगा कि इन दोनों का बॉक्स ऑफिस पर टकराव क्या रंग लाता है।