कोरोना संकट के चलते जब दुनिया की एक तिहाई आबादी घरों में है तो इंटरनेट पर अश्लील सामग्री परोसने वाली वेबसाइट्स को भी चांदी काटने का नया मौका मिल गया है। मोबाइल कंपनियों की तरफ से डाटा में छूट मिलने की खबर आते ही कम से कम दो ऐसी वेबसाइट्स ने अपना पोर्न कंटेंट फ्री कर दिया है जिन पर वीडियो देखने के लिए अब तक लोगों को पैसे देने होते थे।
दुनिया की तीन सौ सबसे ज्यादा मशहूर वेबसाइट्स में 11 वेबसाइट्स अश्लील सामग्री परोसने वाली वेबसाइट्स यानी पोर्न वेबसाइट्स हैं। इस लिस्ट में एक दो साइट्स तो ऐसी भी रही हैं जो लोकप्रियता के मामले में एमएसन और नेटफ्लिक्स को भी पीछे छोड़ चुकी हैं। ऐसी ही एक वेबसाइट ने अपने प्रीमियम कंटेंट को दर्शकों के लिए 23 अप्रैल तक खुला छोड़ दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इन वेबसाइटों के ट्रैफिक में भारतीय उपभोक्ताओं का पिछले एह हफ्ते में भारी इजाफा हुआ है।
कुछ समय पहले भारत सरकार ने देश में धड़ल्ले से वयस्क सामग्री परोसने वाली 827 वेबसाइटों को बैन कर दिया था। इसके बावजूद भी ये वेबसाइट भारत से अच्छी भीड़ जमा करने में कामयाब रही हैं। जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान भारत से इन वेबसाइट्स के ट्रैफिक पर 25 से 50 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी वेबसाइट की सर्च हिस्ट्री पर भी रिपोर्ट आई है, यहां भी भारत के काफी लोग देसी कंटेंट खोज रहे है। इन वेबसाइट्स का टाइम स्पेंड भी तेजी से बढ़ रहा है। 10 मिनट का ये औसत समय अब तक तीस मिनट प्रति व्यक्ति तक पहुंच चुका है।