फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'काला' की रिलीज से पहले ट्विटर ने रंजनीकांत को दिया बेहद खास तोहफा, जानकर हो जाएंगे हैरान

Mon, 28 May 2018 02:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'काला' इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का उनके फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। इस बीच माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने फिल्म 'काला' की रिलीज से पहले रंजनीकांत और उनके फैंस को बेहद खास तोहफा दिया है। जी हां ट्विटर ने 'काला' फिल्म के जुड़े रजनीकांत के इमोजो को रिलीज किया है। 
विज्ञापन


ट्विटर इंडिया ने यह इमोजो तमील, तेलुगु और हिंदी भाषा में रजनीकांत को समर्पित किए गए हैं। इमोजो में रजनीकांत बेहद स्टाइलिज अवतार में नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर रजनीकांत के फैंस उनके इस इमोजो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'काला' 7 जून को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा हुमा कुरैशी, नाना पाटेकर और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं। 



गौरतलब है कि काला में रजनीकांत मुंबई के धारावी के एक गैंगस्टर के रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं नाना पाटेकर एक नेता के रोल में नजर आएंगे। 'काला' को एक्टर-प्रोड्यूसर धनुष ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इस फिल्म का निर्देशन पीए रंजीत ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें