फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के नए सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर ट्विंकल खन्ना ने ये क्या कह दिया

Sat, 25 Mar 2017 07:42 PM IST
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
Twinkle Khanna On UP Chief Minister
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना ने वैसे तो फिल्मों से दूरी बना ली है लेकिन अपने बयानों की वजह से वो हमेशा चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने साथ हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट पर बोला था। अब ट्विंकल ने उत्तर प्रदेश के नए सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर एक व्यंग्य किया है।
विज्ञापन


इंडिया टुडे की खबर के अनुसार नेताओं पर बात करते हुए उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर मजाकिया अंदाज में कुछ कह दिया। ट्विंकल से जब पूछा गया कि वो योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर क्या बोलना चाहेंगी जिसमें उन्होंने कहा था कि लड़कियों को अकेले घर से नहीं निकलना चाहिए, तो ट्विंकल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को योगासन करना चाहिए। ट्विंकल ने कहा, 'उन्हें गैस रिलीज करने वाला आसन करने की जरूरत है। ये सिस्टम के लिए काफी अच्छा है।'

ट्विंकल ने उनके फैशन पर भी कमेंट किया। उन्होंने कहा, 'वो फैशन बदल रहे हैं। मैंने एशियन पेंट को ट्वीट भी किया था कि उन्हें नया रंग लाने की जरूरत है जिसकी टैगलाइन होगी, ऑरेंज इज दी न्यू ब्राउन।'
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्सुअल हैरेसमेंट पर भी रखी थी बेबाक राय

Twinkle Khanna
ट्विंकल ने कुछ दिन पहले सेक्सुअल हैरेसमेंट पर भी ब्लॉग लिखा था। उन्होंने यूट्यूब चैनल टीवीएफ के फाउंडर अरुनभ कुमार पर निशाना साधते हुए अपने ब्लॉग में लिखा था, 'बेडरुम में किसी लड़की को सेक्सी कहना ठीक है लेकिन कार्यक्षेत्र में किसी महिला को सेक्सी कहना उसके काम और क्षमताओं को कमतर करना है। किसी लड़की को सेक्सी कहना तब वाजिब है अगर वो स्ट्रिपर हो और आप पिंप।'

ट्विंकल के इस ब्लॉग की काफी सराहना हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें