ट्विंकल खन्ना का पोस्ट
ट्विंकल खन्ना ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी दो खास पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में ट्विंकल और आलिया भट्ट एक जैसी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में ट्विंकल और वरुण धवन एक जैसे कपड़ों में नजर आ रहे हैं। इन दोनों पुरानी तस्वीरों के साथ ट्विंकल खन्ना ने कैप्शन में लिखा, 'वापस जब@aliaabhattऔर मैं गलती से जुड़वां हो गए। और@varundvnऔर मैं अनजाने में मैच हो गया। अच्छे पुराने दिन थे - जब हमारे विवाद मिट जाते थे।'
यह भी पढ़ें: Avika Gor: सुर्ख लाल जोड़े में अविका गौर ने शेयर किया अपना ब्राइडल लुक, देखें शादी की अनदेखी तस्वीरें
ट्विंकल का एक और पोस्ट
आज ट्विंकल ने एक और पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह गहरे हरे रंग की बॉर्डर वाली हरी साड़ी और मैचिंग ब्लाउज में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने बड़े झुमके, लाल बिंदी, हल्का मेकअप और लो बन बनाया हुआ है। ट्विंकल ने एक ही साड़ी में तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया - लंच, दुर्गा पूजा पंडाल और ट्वीक समिट। उन्होंने इन कार्यक्रमों की तस्वीरें भी साझा कीं और साड़ी की तारीफ करते हुए लिखा, 'एक साड़ी लंच से लेकर पंडाल और ट्वीक समिट तक ले गई। यह साबित करता है कि एक चंदेरी साड़ी हममें से कई लोगों से बेहतर काम कर सकती है।' ट्विंकल को दुर्गा पूजा पंडाल में काजोल, उनकी बहन तनिषा मुखर्जी और चचेरी बहन रानी मुखर्जी के साथ देखा गया।
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा ने नाश्ते में खाया 'थेपला', आमिर-रानी के गाने के साथ किया एंजॉय