फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कोई पूछता रहा ट्विंकल खन्ना से एक ही सवाल, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर दिया दिलचस्प जवाब; सेलेब्स ने दिए रिएक्शन

Wed, 12 Nov 2025 01:02 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mrs Funnybones Returns: ट्विंकल खन्ना की नई किताब 'मिसेज फनीबोन्स रिटर्न्स' पब्लिश हो चुकी है। 'मिसेज फनीबोन्स रिटर्न्स' उनकी किताब 'मिसेज फनीबोन्स' का सीक्वल है।

 
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@twinklerkhanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी नई किताब 'मिसेज फनीबोन्स रिटर्न्स' के बारे में अहम जानकारी शेयर की है। इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कई बातों का खुलासा किया है। 
विज्ञापन

 

ट्विंकल खन्ना का पोस्ट
ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर अपनी किताब 'मिसेज फनीबोन्स रिटर्न्स' के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा, 'लोग लंबे समय से उनकी पहली किताब 'मिसेज फनीबोन्स' के सीक्वल के बारे में पूछ रहे थे, जो अब यह आ चुकी है।'

 

आ गई 'मिसेज फनीबोन्स रिटर्न्स' 
ट्विंकल ने बताया कि उनकी किताब 'मिसेज फनीबोन्स रिटर्न्स' महिलाओं की जिंदगी, राजनीति, धर्म, खबरों, दुख, बढ़ती उम्र और हंसी जैसे विषयों पर है। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में उन्होंने देखा कि भारत महिलाओं को कैसे देखता है और वह खुद भारत को कैसे देखती हैं। उन्होंने फैंस से पूछा कि 'मिसेज फनीबोन्स रिटर्न्स' बड़ी तो हैं, लेकिन क्या ज्यादा समझदार भी हैं?
 

ट्विंकल का फैंस से खास सवाल
ट्विंकल ने फैंस से सवाल किया कि उनकी किताबों में से, 'मिसेज फनीबोन्स' से लेकर 'वेलकम टू पैराडाइज' तक कौन सी किताब ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया। मलाइका अरोड़ा ने इस पोस्ट पर लाल दिल वाला इमोजी कमेंट किया है।
 
विज्ञापन

ट्विंकल खन्ना की किताबें
ट्विंकल खन्ना ने अभी तक पांच किताबें लिखी हैं- मिसेज फनीबोन्स , द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद, पजामा आर फॉरगिविंग, वेलकम टू पैराडाइज और मिसेज फनीबोन्स रिटर्न्स। ट्विंकल ने अभिनय छोड़कर एक सफल लेखिका, इंटीरियर डिजाइनर और फिल्म निर्माता के रूप में खुद को स्थापित किया।

यह भी पढ़ें: 'एक सितारे का जन्म हुआ...', 28 के हुए आर्यन खान; 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' एक्टर रजत बेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें