फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने एक बार फिर किया मजेदार ट्वीट, खुद को बताया 'मिसेज फनीबोंस'

Sat, 20 Mar 2021 06:11 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना भले ही फिल्मों की दुनिया से दूर हों लेकिन अपने लेखन और सेंस ऑफ ह्यूमर वाले टैलेंट के दम पर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।  कभी वो अपने अलग लुक को लेकर चर्चा में आ जाती हैं तो कभी किसी पोस्ट के कारण खबरों में आ जाती हैं। इस बार भी एक मजेदार ट्वीट के बाद से वो लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। यहां तक कि ट्विंकल ने खुद को मिसेज फनी बोंस का नाम दिया है। खास बात है कि ट्विंकल की फनी बोंस नाम की एक बुक भी लॉन्च कर चुकी हैं।

विज्ञापन


दरअसल, ट्विंकल ने एक पुरानी तस्वीर को रीट्वीट किया है। यह थ्रो बेक तस्वीर काफी मजेदार और फनी है जिसमें ट्विंकल अपने चोट लगे हुए हाथ के साथ अपने खास दोस्तों संग पार्टी करती नजर आ रही हैं। खास दोस्तों की सूची में रितिक रोशन, उनकी बहन सुनैना रोशन, एकता कपूर और तुषार कपूर शामिल हैं। बचपन की इस तस्वीर में सभी दोस्त एक सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को रीट्वीट कर ट्विंकल ने लिखा कि, 'यह टूटे हाथ वाली लड़की मैं हूं क्योंकि उस समय मेरे हाथ की हड्डी टूटी हुई थी। लेकिन अब यह तस्वीर देखकर काफी हंसी आ रही है।' 

 
 

बता दें कि ट्विंकल खन्ना अपने बच्चों के साथ भी क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं जिसकी फोटोज और वीडियोज वो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले भी अभिनेत्री ने बेटी नितारा के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों लोग किताब पढ़ती हुई नजर आ रही थी। वहीं बेटे आरव के साथ मस्ती भरी वीडियो भी साझा की थी।

विज्ञापन


एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने साल 1995 में आई फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ लीड रोल में एक्टर बॉबी देओल थे। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया से दूरी बना ली और कॉलम लिखना शुरू कर दिया। ट्विंकल अब तक कई किताबें लिख चुकी हैं, जिसमें से उनकी किताब ‘मिसेज फनीबोन्स’ और ‘द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों की लिस्ट में शामिल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें