फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोलर्स की कॉकरोच से तुलना करते हुए ट्विंकल खन्ना बोलीं-जो इन्हें गंभीरता से लेते हैं वे मूर्ख हैं

Wed, 11 Apr 2018 06:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
twinkle khanna
बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली ट्विंकल अकसर ट्रोलिंग का शिकार होती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के ट्रोल्स को कॉकरोच बताया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ट्विंकल खन्ना
दरअसल ट्विंकल ने आगामी ओएसएम अवॉर्ड्स के लिए आयोजित 'सोशल मीडिया ट्रोलिंग ऑन सोशल प्लेटफॉर्म्स' की पैनल चर्चा में हिस्सा लिया। इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत में ट्विंकल ने ऑनलाइन ट्रॉल्स को कॉकरोच की तरह बताया.
विज्ञापन

3 of 4
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल ने कहा, "ये लोग हर किसी के साथ ऐसा करते रहते हैं और जो लोग ट्रोल्स को गंभीरता से लेते हैं, मैं यही कहूंगी कि वे मूर्ख हैं। ट्रोल्स कॉकरोचों की तरह होते हैं, कभी कभार आप उनपर हिट स्प्रे करते हैं और उन्हें अपने रास्ते से हटा देते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।"
विज्ञापन

4 of 4
twinkle khanna
ऑनलाइन ट्रोल्स के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'जैसे ही आप कोई पोजिशन लेते हैं, आप खुद को अटैक के लिए तैयार कर लेते हैं। अगर आप महिला हैं और खासतौर पर फिल्म इंडस्ट्री से हैं तो ऐसा समझा जाता है कि आपकी कोई ओपिनियन नहीं होनी चाहिए। हालांकि अब इस सोच को लेकर इंडस्ट्री और समाज में बदलाव आ रहा है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें