ट्विंकल खन्ना ने फिलहाल फिल्मों से दूरी बना ली है। लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अक्षय कुमार से कम नहीं है। वो सोशल मीडिया के जरिए हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। अब सैलो ब्रांड लॉरियल प्रोफेशनल ने ट्विंकल को ब्रांड अंबेसेडर बनाया है। इसी के साथ ट्विंकल लॉरियल की पहली भारतीय ब्रांड अंबेसेडर बन गई हैं।
हाल ही में ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपने सिल्की और शायनी बालों से लॉरियल को प्रमोट करती नजर आ रही हैं। एक मार्च को गोवा में आयोजित लॉरियल प्रोफेशनल इंडियन हेयरड्रेसिंग अवार्डस के दौरान ट्विंकल खन्ना के नए ब्रांड एम्बेसेडर बनाए जाने की घोषणा की गई।
इस मौके पर सौलो और हेयर ड्रेसिंग इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। यहां ट्विंकल को कलर ट्रॉफी से नवाजा गया। लॉरियल प्रोफेशनल की जीएम सुजन वर्गीज ने बताया, “लॉरियल प्रोफेशनेल ब्रांड ने हमेशा इनोवेशन को महत्व दिया है और ट्रेंड में रहा है। हमारे लिए ट्विंकल खन्ना एक लाजवाब ब्रांड एम्बेसेडर होंगी। वे ग्लैमरस हैं। बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं और आज की महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। लॉरियल प्रोफेशनल के लिए खूबसूरती के इस सफर में ट्विंकल का पार्टनर होना बहुत खुशी की बात है।”
इससे पहले ट्विंकल और अक्षय कुमार कॉफी विद करण में साथ नजर आए थे। दर्शकों के लिए यह एपिसोड काफी मजेदार था। यहां उन्होंने हर कंट्रोवर्सी पर खुलकर बात की थी। शो पर अक्षय और ट्विंकल की केमिस्ट्री शानदार थी।
Just as I was about to begin sprouting 50 shades of grey, I am rather glad I am sporting 50 shades of L'Oréal instead :) We're proud to announce the new face of L'Oreal Professionnel India - the on-trend, elegant and funny Twinkle Khanna! #iha @lorealprofindia
A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on Mar 1, 2017 at 8:07pm PST