फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twinkle Khanna: अक्षय कुमार के साथ डेट पर गईं ट्विंकल, बुक कराया पूरा रेस्तरां; लिखा- 'बहुत पैसा बचाओ...'

Fri, 27 Jun 2025 06:06 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar: ट्विंकल खन्ना ने अपने प्रशंसकों को हंसाने के लिए एक मजेदार 'मंदी टिप' साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह और उनके पति अक्षय कुमार एक खाली कैफे में नाश्ते का आनंद लेते दिखाई दिए। 
 
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@twinklerkhanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्विंकल अपने हास्य भरे अंदाज के लिए जानी जाती हैं और अक्सर ऐसी मजेदार पोस्ट साझा करती हैं। हाल ही में ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने मजाक में कहा कि उन्होंने बिना पैसे खर्च किए पूरा रेस्तरां अपने लिए रख लिया। वीडियो में दोनों खुशमिजाज मिरर सेल्फी लेते दिखे और कैफे के शांत माहौल की झलकियां भी दिखाई दीं। 
विज्ञापन

ट्विंकल खन्ना का पोस्ट
ट्विंकल खन्ना ने रेस्टोरेंट से अपना और अक्षय का एक खास वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'मंदी की सलाह-क्या आप सिर्फ अपने लिए कोई रेस्टोरेंट बुक करना चाहते हैं? ज्यादा पैसे बचाएं और नाश्ते के लिए इतनी जल्दी पहुंच जाएं कि वहां आप, उल्लू और पेपर-मैचे बनी खरगोश हों।#thestoryofourlives'
विज्ञापन

ट्विंकल खन्ना का करियर और शादी
ट्विंकल खन्ना, दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना की बेटी हैं। उन्होंने 1990 और 2000 के दशक में बॉलीवुड में काम किया। उनकी फिल्म "मेला" असफल रही, जिसके बाद उन्होंने अभिनय छोड़ दिया। 2001 में उन्होंने अक्षय कुमार से शादी की और लेखिका के रूप में नई शुरुआत की। इस जोड़े के दो बच्चे हैं, बेटा आरव और बेटी नितारा। शादी के बाद ट्विंकल ने लेखन, कॉलम लेखन और इंटीरियर डिजाइन में सफलता हासिल की। उनकी आखिरी फिल्म 2001 में आई थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अभिनय इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्हें इसमें जुनून नहीं था, न कि भूमिकाओं की कमी के कारण।

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD: निर्माताओं ने 'कल्कि' की रिलीज के एक साल पूरे होने का मनाया जश्न, अमिताभ ने लिखा, बुजुर्गों......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें