फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Too Much: ट्विंकल-अक्षय ने खोला शादी से जुड़ा राज, ‘टू मच’ शो में सैफ ने सुनाया हमले का डरावना किस्सा

Fri, 03 Oct 2025 06:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Twinkle Khanna And Kajol Show Too Much: काजोल और ट्विंकल खन्ना के नए टॉक शो ‘टू मच’ के अपकमिंग एपिसोड में अक्षय कुमार और सैफ अली खान नजर आएंगे। शो में जहां अक्षय और ट्विंकल की नोक-झोंक देखने को मिलेगी। वहीं सैफ अली खान खुद पर हुए हमले वाली बात को फिर से जिक्र करेंगे? 

विज्ञापन
शो 'टू मच' में ट्विंकल खन्ना, काजोल, सैफ अली खान, अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumarnews01
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों काजोल और ट्विंकल खन्ना एक टॉक शो ‘टू मच’ होस्ट कर रही हैं। शुरुआती दो एपिसोड में आमिर खान और सलमान खान के अलावा आलिया और वरुण धवन नजर आए। अब अपकमिंग एपिसोड में अक्षय कुमार और सैफ अली खान नजर आएंगे। इस एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, काजोल और सैफ काफी मजेदार बातें करते दिखे। 

विज्ञापन


ट्विंकल और अक्षय ने खोला शादी से जुड़ा राज 
‘टू मच’ के वायरल प्रोमो वीडियो में सैफ अली खान और अक्षय कुमार ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ का डांस स्टेप करते दिखे। इसके बाद मस्ती भरी बातचीत काजोल और ट्विंकल खन्ना के साथ दोनों करते हैं। शो के प्रोमो में ही काजोल कहती हैं, ‘अक्षय से तुम्हारी शादी होगी, यह भविष्यवाणी एक एस्ट्रोलॉजर ने की थी?’ इस पर अक्षय कहते हैं, ‘वो एस्ट्रोलॉजर ट्विंकल से जुड़ा था तो इस बारे में वह बताएगी?’ इसी बात पर दोनों के बीच नोक-झाेंक होने लगती है।

काजोल ने सैफ को कहा असली हीरो 
आगे प्रोमो में सैफ अली खान जनवरी महीने में खुद पर हुए हमले का जिक्र करते हैं। वह कहते हैं, ‘हर जगह खून फैला हुआ था। मुझे याद है कि तैमूर मेरी तरफ देखकर पूछ रहा था, 'पापा आप मरने वाले हो?' मैंने कहा, नहीं, मुझे नहीं लगता।’ यह सुनकर काजोल इमोशनल हो गईं। वह सैफ के गले लगकर बोलीं, ‘तुम असली हीरो हो।’  
विज्ञापन

 


 

 

विज्ञापन

अक्षय कुमार, सैफ अली खान और प्रियदर्शन फिल्म 'हैवान' की शूटिंग पर - फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar

ये खबर भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 Movie Review: ऋषभ शेट्टी ने जीता दिल, एक्शन सीन दमदार; बीच में भटके पर क्लाइमैक्स ने संभाला 

अक्षय और सैफ ने कई फिल्मों में साथ किया अभिनय
साल 1990 की फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ के अलावा अक्षय कुमार और सैफ अली खान कई फिल्मों में साथ अभिनय कर चुके हैं। ‘ये दिल्लगी, ‘आरजू’ और ‘टशन’ जैसी फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं। दोनों एक फिल्म ‘हैवान’ भी साथ कर रहे हैं, इन दोनों इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें