फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के साथ घर में मृत पाए गए 'ट्विलाइट' स्टार ग्रेगरी टायरे, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 21 May 2020 06:53 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेगरी टायरे बॉयस - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ट्विलाइट में टायलर क्राउली का किरदार निभाने वाले अभिनेता ग्रेगरी टायरे बॉयस अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लास वेगास स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए। उनकी उम्र 30 साल थी। मौत के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस जांच में जुट गई है। उनकी मौत को एक हफ्ते से ज्यादा वक्त बीत चुका है।

विज्ञापन


दरअसल इस घटना की जानकारी तब सामने आई जब एक्टर का कजिन उनकी तलाश करते हुए उनके घर आया। जहां उसने दोनों को मृत पाया। पुलिस मौत समेत अन्य पहलुओं की भी छानबीन कर रही है। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह घटना आपराधिक नहीं थी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 'ग्रेग के कजिन ने उठने के बाद सुबह देखा कि उनकी कार अभी तक घर पर है। जबकि उन्हें इस वक्त लॉस एंजेलिस में होना चाहिए था। ये सोचकर वो घबरा गए और उन्होंने वहां जाकर देखा तो उन्हें मृत पाया।' एक अज्ञात वाइट पाउडर जैसा पदार्थ घटनास्थल पर मिला है। हालांकि, अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया पर फैंस अपने पसंदीदा सितारे को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें