अनुषा दांडेकर ने इंस्टाग्राम पर एक मेकअप फ्री सेल्फी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मैं सिर्फ हेलो कहने आई हूं। हाल ही में, मैंने मेरी ओवरी आए लंप की सर्जरी करवाई है। यह काफी गंभीर था। मैं खुशनसीब हूं। सब ठीक रहा। जब यह प्रक्रिया हो रही थी, तब कई और लंप भी मिले लेकिन मैं लकी रही। सब कुछ ठीक है'।
अनुषा दांडेकर ने इस अवसर पर कई लड़कियों को सलाह भी दी है। उन्होंने जानकारी दी है कि लगातार गाइनेकोलॉजिस्ट से चेकअप कराते रहना चाहिए। वह आगे लिखती है, मैं सभी लड़कियों से कहना चाहती हूं। जो यह पोस्ट पढ़ रही है कि आप गाइनेकोलॉजिस्ट को विजिट करते रहे। साल में बिना फेल हुए जाती रहे ताकि आप अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा पर ध्यान दें। जब मैं 17 वर्ष की थी, मैं तब से कर रही हूं और आज मैं ठीक हूं'।