फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में होगी अब इस एक्ट्रेस की एंट्री, संजय दत्त की बनेंगी हीरोइन

Thu, 01 Jun 2017 01:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे
विज्ञापन
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वो लंबे समय से बॉलीवुड में एंट्री के लिए इंतजार कर रही थीं और अब जाकर उनकी ये ख्वाहिश पूरी होते नजर आ रही है। खबर है कि अंकिता संजय दत्त की फिल्म 'मलंग' से अपना डेब्यू करेंगी। वो इस फिल्म में पुलिस के किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंकिता पहले शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' से डेब्यू करने वाली थीं लेकिन किसी वजह से ये हो नहीं पाया। इसके लिए संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में भी उनके डेब्यू की खबरें आई थीं जो अफवाह साबित हुईं।

हालांकि अंकिता या 'मलंग' के डायरेक्टर ओमांग कुमार ने इस बारे अभी कुछ कंफर्म नहीं किया है। अंकिता काफी समय से टीवी पर भी नजर नहीं आई हैं। फैंस भी उन्हें स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें