फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुड़वा बच्चों के पिता बने 'नागिन 2' के एक्टर, सोशल मीडिया पर डाली तस्वीर

Sun, 22 Oct 2017 03:46 PM IST
amarujala.com- Presented by : अपूर्वा राय
विज्ञापन
Kinshuk Mahajan
विज्ञापन
टीवी शो 'नागिन 2' के एक्टर किंशुक महाजन जुड़वां बच्चों के पिता बने हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने जुड़वा बच्चों के साथ अपनी पहली फोटो शेयर की है। किंशुक ने दो फोटो शेयर की है जिसमें वो और उनकी पत्नी दिव्या अपने दोनों बच्चों को गोद में उठाए दिख रहे हैं। किंशुक इन दिनों जी टीवी के धारावाहिक भुतू की शूटिंग में व्यस्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सपना बाबुल का विदाई से मिली काफी लोकप्रियता

किंशुक को स्टार प्लस के धारावाहिक सपना बाबुल का विदाई से काफी लोकप्रियता मिली। इस धारावाहिक में उन्होंने लीड रोल निभाया था। शो विदाई के बाद किंशुक ने चाँद छुपा बादल में, अफसर बिटिया जैसे सीरियल किए। किंशुक और दिव्या ने साल 2011 में शादी की थी। अब किंशुक के घर जुड़वा बच्चों ने जन्म लेकर उनकी खुशियां दुगनी कर दी हैं।
    Mommy's boy and Daddy's girl 😘😘👼🏻👼🏻❤️❤️ Getting our babies home post Diwali. Thank you #ApolloCradleRoyale for taking good care of Saishaa and Ssahir. A post shared by Kinshuk Mahajan (@mahajankinshuk17) on Oct 20, 2017 at 4:54am PDT
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें