संजय दत्त इस साल जेल से रिहाई के बाद अपने करियर को पटरी पर लाने की कोशिश मे हैं। एक तरफ उनकी अपनी कमबैक फिल्म पर नजर है तो दूसरी तरफ उनकी जिंदगी पर बन रही फिल्म से भी वो जुड़े हैं। मुश्किल ये है कि ना उनकी बायोपिक शुरू हो पा रही है और ना ही उनकी अपनी फिल्म।
संजय दत्त की वापसी कराने वाली फिल्म की शूटिंग इस साल गर्मी में होने की उम्मीद थी, लेकिन फिल्म निर्माताओं द्वारा स्क्रिप्ट तय नहीं कर पाने से शूटिंग टल गई। इससे भी ज्यादा मुश्किल हीरोइन को लेकर हो रही है। अभी तक उनकी कमबैक फिल्म के लिए एक अदद हीरोइन की तलाश पूरी नहीं हो पाई है। इस वजह से भी देर पर देर हे रही है।
फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो हीरोइन के लिए नए चेहरे की तलाश है, इसी में मुश्किल आ रही है। अब फिल्म शूटिंग इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में ही शुरू होने की उम्मीद है। लगातार फिल्म के आगे बढ़ने से संजय खुश नहीं हैं।
वहीं दूसरी ओर संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म में रणबीर कपूर उनकी भूमिका में नजर आएंगे। रणबीर का नाम फाइनल हो चुका है लेकिन खबर है कि फिल्म के निर्माता अभी भी कई मामलों को लेकर उलझे हैं। ऐसे में फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो रा रही है। संजय दत्त की फिल्म कब शुरू होने का सबको इंतजार है।