फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tusshar Kapoor: तुषार कपूर ने स्टार किड्स को दी ऐसी हिदायत, बोले- बॉलीवुड में ओटीटी से ज्यादा राजनीति है

Fri, 08 Nov 2024 01:53 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तुषार कपूर ने बॉलीवुड से ओटीटी तक के फिल्मी सफर को लेकर बात ही है। उन्होंने बताया कि स्टार किड्स को भी इंडस्ट्री में बने रहने के लिए सलाह दी है।
विज्ञापन
तुषार कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@tusshark89
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर अपनी ओटीटी सीरीज 'दस जून की रात' और उनकी एक स्टार किड के रूप में करियर के दबाव से निपटने की कहानी के बारे में बात करते नजर आए। उन्होंने इंडस्ट्री में आ रहे स्टार किड्स के भविष्य को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि यहां बहुत से उतार चढ़ाव हैं। लोगों को लगता है कि अगर कोई स्टार किड डेब्यू करता है तो इसके लिए सब आसान ही होगा, हालांकि ऐसा होता नहीं है। उन्होंने कहा कि वे अब तक दो डिजिटल सीरीज में काम किया है, और ओटीटी उन्हें ज्यादा पसंद आया।
विज्ञापन

तुषार कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @tusshark89
तुषार कपूर ने स्टार किड्स को दी ये नसीहत
स्टार किड्स को नसीहत देते हुए तुषार कपूर ने कहा, "जब आप किसी फिल्मी सितारे के बेटे या बेटी होते हैं, तो आपको मजबूत और कठोर होना चाहिए। आप चाहे जितनी भी हिट फिल्में दें, आपको नीचे गिराने की कोशिश की जाती है। जो आपने नहीं किया है, उसे आपने जो किया है, उससे ज्यादा दिखाने की कोशिश की जाती है। अगर आप फिल्मी दुनिया से नहीं हैं, तो बहुत कम उपलब्धि के बाद भी लोग कहते हैं 'वाह, आपने क्या किया है!"
 

The Dirty Picture 2: 'ड डर्टी पिक्चर 2' पर जल्द शुरू होगा काम? सुर्खियों में विद्या बालन का बयान




 

तुषार कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @tusshark89
तुषार कपूर को भाया ओटीटी
अभिनेता ने अब तक दो वेब सीरीज में काम किया है, जिनमें 'दस जून की रात' और 'बू: सबकी फटेगी' शामिल हैं। तुषार कपूर ने ओटीटी को एक अच्छा मीडियम बताया है। तुषार कहते हैं, "जहां तक टैलेंट की बात है तो ओटीटी आपको उसकी छूट ज्यादा देता है। मैं उन चीजों को कर सकता हूं, जो मैंने पहले कभी नहीं की हैं।

Celebs: शूटिंग सेट हादसों का शिकार हो चुके हैं ये सितारे, किसी की बाल बाल बची जान तो कोई हुआ गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

तुषार कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @tusshark89
बॉक्स ऑफिस पर होता है कम दबाव
बॉक्स ऑफिस का थोड़ा कम दबाव होता है और आप दर्शकों को सीधा वो दिखा सकते हैं जो आप चाहते। देखते हैं कि यह भविष्य में मेरे लिए कैसे काम करता है क्योंकि ओटीटी आपको बांधता नहीं हैं। अभिनेता 'दस जून की रात- चैप्टर टू' में जल्द दिखाई देंगे। तबरेज खान द्वारा निर्देशित कॉमेडी-थ्रिलर में तुषार कपूर और प्रियंका चाहर चौधरी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें