सिंगल फादर बने बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर का बेटा लक्ष्य अब एक साल का हो गया है। हाल में लक्ष्य के जन्मदिन के मौके पर ग्रैड पार्टी ऑर्गनाइज की गई थी। इस सबके बाद तुषार ने अपने बेटे लक्ष्य का एडमिशन प्राइमरी स्कूल में करवा दिया है।
तुषार ने बताया, 'मैं लक्ष्य को 2 साल का होने के बाद ही प्राइमरी स्कूल भेजना चाहता था लेकिन मैंने देखा है कि पिछले कुछ महीनों में वह बहुत ज्यादा एक्टिव हो गया है और जब मैं उसे पढ़ाता हूं, तो मुझे गौर से सुनता है।'
पढ़ें- 'गोलमाल अगेन' में नहीं होगा करीना कपूर का कैमियो, रोहित शेट्टी ने किया कंफर्म
इसी ऑबजर्वेशन के बाद मैने उसका पेरेन्ट चाइल्ड प्री स्कूल में दाखिला करवा दिया। 1 अगस्त को स्कूल में उसका पहला दिन था और उसने स्कूल में बाकी बच्चों की कंपनी को बहुत एंजॉय किया।
आपको बता दें कि तुषार कपूर जल्द ही गोलमाल सीरीज की अगली फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में नजर आने वाले हैं।