फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोन जैसी दुल्हन चाहते हैं तुषार

Sat, 30 Mar 2013 03:30 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मूल की कैनेडियन पोर्न स्टार सनी लियोन से जुड़ा पोर्न टैग सुनकर भले ही सभी को भौंहे तन जाती है लेकिन अभिनेता तुषार कपूर को इससे फर्क नहीं पड़ता है।
विज्ञापन


बैचलर तुषार यहां तक कह देते हैं कि सनी लियोन जैसी लड़की से शादी करने में उन्हें कोई गुरेज नहीं है।

तुषार कहते हैं, "इसमें परेशानी क्या है। सनी का पोर्न टैग ही सभी को क्यों याद रहता है। वह बहुत ही स्ट्रांग लड़की है। बहुत मेहनती है। यह कोई क्यों नहीं देखता है।"

वे बोले "एक एक्ट्रेस के तौर वह बहुत ही फोकस्ड है और अपना काम बेहतरीन तरीके से करने में विश्वास करती है।"

इसके साथ ही तुषार सनी लियोनी के आयटम गीत की तारीफ करना नहीं भूलते हैं।

वह यह भी कहते हैं कि आयटम नंबर पर इतना जो बवाल मच रहा है। वह गलत है। "हम खुद भी 'चोली के पीछे क्या है' और 'सरकाय लो खटिया' जैसे गीत सुनकर बडे हुए हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


"यह गीत हमारी सोच को बदल नहीं सकते क्योंकि हमारी सोच हमारे संस्कार और परवरिश से बनती है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें