फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की पहली महिला कॉमेडियन थीं ये मशहूर अभिनेत्री, सिंगर से ऐसे बनीं एक्ट्रेस

Wed, 31 Mar 2021 05:19 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री के साथ-साथ गायिका भी थीं टुनटुन।
टुनटुन का पूरा नाम उमा देवी खत्री था।
यूपी के एक गांव में 11 जुलाई 1923 को हुआ था जन्म।
सिंगर बनने के लिए मुंबई भागकर आई थीं टुनटुन।
विज्ञापन
टुनटुन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री टुनटुन का नाम सुनते ही जहन में उनकी फिल्मों के कॉमेडी सीन्स आने लगते हैं। वो मोटी सी औरत, जो शर्माती थी और पर्दे पर खूब हंसाती थी। उस वक्त कहा जाता था कि जिस फिल्म में टुनटुन हैं, उसमें कॉमेडी का भरपूर मजा मिलेगा। आज की पीढ़ी भले ही टुनटुन को न जानती हो लेकिन उनका नाम जरूर सुना होगा। टुनटुन सिर्फ अभिनेत्री नहीं थीं, वो एक अच्छी गायिका भी थीं। उन्होंने कई गाने भी गाये हैं, जो आज भी लोग सुनते हैं। आज हम आपको टुनटुन से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

टुनटुन
टुनटुन का पूरा नाम उमा देवी खत्री था। टुनटुन ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने दम पर अपना नाम और पहचान बनाई। टुनटुन की उम्र काफी कम थी, जब उनके माता-पिता की हत्या कर दी गई थी। उनका एक बड़ा भाई था लेकिन उसका भी बाद में निधन हो गया था। इसके बाद टुनटुन अपने रिश्तेदारों की जिम्मेदारी पर आ गई थीं। जो उनसे नौकरानी की तरह काम कराते थे और फिर दो वक्त की रोटी देते थे।

टुनटुन को बचपन से ही गाना गाने का बहुत शौक था। वो अक्सर रेडियो से गाने सुनकर उसका रियाज किया करती थीं। टुनटुन की बचपन से ही तमन्ना थी कि मुंबई जाकर गायकी में अपना करियर बनाएं, लेकिन उस दौर में लड़कियों का पढ़ाई करना तक मुश्किल था, तो गायिका बनना तो दूर की बात थी। लेकिन उनकी किस्मत में तो बॉलीवुड के पर्दे पर चमकना लिखा था।

टुनटुन
एक दिन उनकी एक सहेली उनके गांव गई थी, जो मुंबई में कई फिल्मवालों को जानती थी। उसके साथ टुनटुन मुंबई चली आईं। मुंबई आकर उन्होंने संगीतकार नौशाद के दरवाजे पर दस्तक दी। नौशाद के सामने वो जिद पर अड़ गईं कि अगर उन्हें गाने का मौका नहीं मिला, तो वो उनके बंगले से समुद्र में कूद जाएंगीं। नौशाद साहब ने टुनटुन का छोटा सा ऑडिशन लिया और उनकी आवाज से प्रभावित होकर उन्हें तुरंत काम दे दिया।

'अफसाना लिख रही हूं दिल-ए-बेक़रार का' ये गाना आज भी लोगों की जुबां पर अक्सर सुनने को मिल जाता है, लेकिन बेहद कम लोग ही जानते हैं कि इस खूबसूरत गाने की पीछे आवाज गायिका उमा देवी उर्फ टुनटुन की है। टुनटुन का करियर बतौर गायिका ठीक चल रहा था, लेकिन उस दौर में कई नई गायिकाएं फिल्मी दुनिया में आने लगी थीं। टुनटुन को गाने मिलने कम हो गए, तो नौशाद साहब ने उन्हें सुझाव दिया कि तुम फिल्मों में एक्टिंग क्यों नहीं करती? टुनटुन फिल्मों में आने के लिए फौरन तैयार तो हो गईं। लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त भी रख दी थी।
विज्ञापन

टुनटुन
टुनटुन ने कहा अगर दिलीप कुमार के साथ फिल्म होगी तभी एक्टिंग करूंगी। नौशाद उनकी बात सुनकर हंस पड़े। लेकिन 1950 में टुनटुन की ये तमन्ना पूरी हुई और फिल्म बाबुल में दिलीप कुमार के साथ काम करने का मौका मिला। फिर क्या था टुनटुन ने अपनी एक्टिंग का जलवा भी पर्दे पर बिखेरा और उन्होंने ऐसा कमाल किया कि वो भारत की पहली महिला कॉमेडियन बन गईं। उस दौर की फिल्मों में खासतौर पर उनके लिए रोल लिखे जाते थे।

उस दौर के जो भी बड़े कलाकार थे टुनटुन ने सभी के साथ काम किया और अपने पांच दशक के करियर में टुनटुन ने करीब 200 फिल्मों में काम किया। 90 का दशक आते-आते उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। और फिर 24 नवंबर, 2003 को टुनटुन इस दुनिया को अलविदा कह गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें