फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तुंबाड' का टीजर रिलीज, कई पीढ़ियों की कहानी को बताएगी फिल्म

Tue, 21 Aug 2018 06:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
'हैप्पी भाग जाएगी','राझंणा' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्म के निर्देशक-निर्माता आंनद एल राय ने अपनी एक और फिल्म का खुलासा कर दिया है। उनकी यह फिल्म रहस्य, साजिश और खतरनाक हॉरर से भरपूर है। आनंद एल राय की इस फिल्म का नाम 'तुंबाड' है। आनंद एल राय सहित फिल्म के मेकर्स ने 'तुंबाड' का पहला टीजर भी रिलीज कर दिया है। 
विज्ञापन


'तुंबाड' के टीजर को इरोज नाउ ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस फिल्म में एक्टर और प्रोड्यूसर सोहम शाह मुख्य भूमिका में हैं। टीजर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म के पहले पोस्टर को भी रिलीज कर दिया है। बात करें 'तुंबाड' के वीडियो की तो इसमें एक हस्तर नाम के देवता के इतिहास को बताया गया है।

वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि यह कई पीढ़ियों से जुड़े इतिहास पर आधारित एक हॉरर ड्रामा फिल्म होगी। टीजर के साथ ही 'तुंबाड' की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। यह फिल्म 12 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन राही अनिल बरवे कर रहे हैं। बतौर निर्देशक यह उनकी डेब्यू फिल्म है, वहीं आनंद एल राय इस फिल्म के निर्माता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें