फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tumbbad 2: टीजर के साथ 'तुम्बाड़ 2' का हुआ आधिकारिक एलान, निर्माता बोले- प्रलय आएगा

Sat, 14 Sep 2024 02:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तुम्बाड़ को लोगों से मिल रहे प्यार के बीच निर्माताओं ने फिल्म के सीक्वल का आधिकारिक एलान कर दिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म के आगे की कहानी की एक छोटी सी झलक दिखाई गई है।
विज्ञापन
तुम्बाड 2 - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़े पर्दे पर छह साल बाद रिलीज हुई तुम्बाड़ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने पहले दिन करीना कपूर की नई फिल्म द बकिंघम मर्डर्स से ज्यादा कमाई कर दिग्गजों को भी चौंका दिया। इस फिल्म को मिल रहे बेशुमार प्यार फिल्म के निर्माता भी काफी ज्यादा खुश हैं।

विज्ञापन



तुम्बाड़ 2 का आधिकारिक एलान

टिकट खिड़की पर शानदार ओपनिंग लेने वाले इस फिल्म के निर्मताओं ने अब तुम्बाड़ 2 का आधिकारिक एलान कर दिया है। हाल ही में सोहम शाह फिल्म्स ने फिल्म के सीक्वल की एक झलक फैंस के साथ साझा की है। इस एलान के बाद प्रशंसकों का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है।


टीजर में दिखी आगे की कहानी की झलक

इस टीजर की शुरुआत विनायक और उनके बेटे पांडुरंग से होती है, इसके साथ ही सोहम शाह का शानदार वॉयसओवर भी सुनने को मिलता। टीजर में सुनने को सुनने को मिलता है, "समय का पहिया गोल है, जो बीत गया वो फिर लौट के आएगा...दरवाजा भी एक बार फिर खुलेगा।" इस टीजर के अंत में सोहम की आवाज में यह भी सुनाई देता है कि प्रलय आएगा। 

विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान के जन्मदिन पर दिखा पत्नी ताहिरा का रोमांटिक अंदाज, साझा कीं प्यारी तस्वीरें


लोग कर रहे जमकर तारीफ

सोहम शाह फिल्म्स की ओर से जारी किए गए इस टीजर के कैप्शन में भी मेकर्स ने लिखा, "तुम्बाड़ 2....प्रलय आएगा।" निर्माताओं के एलान के बाद अब इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा, "मैं इस फिल्म का इंतजार करूंगा।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आगे की कहानी जानने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।" वहीं, एक अन्य ने लिखा, "तुम्बाड़, हिंदी सिनेमा की महान फिल्मों में से एक है...इसके सीक्वल का इंतजार कर रहा हूं।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें