फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुसरत साहब की 'मेरे रश्के कमर' का फीमेल वर्जन रिलीज, तुकबंदी दिल तक दे रही दस्तक

Fri, 25 Aug 2017 02:57 PM IST
amarujala.com; Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
तुलसी कुमार - फोटो : T Series
विज्ञापन
बादशाहो फिल्म में धमाल मचा रहे 'मेरे रश्के कमर' गाने का फीमेल वर्जन भी आ गया है। इसे तुलसी कुमार ने गाया है। इस गाने के बोल बेहद अच्छे बन पड़े हैं, वहीं बैकग्राउंड में नुसरत साहब की ओरिजनल आवाज लोगों पर अपना जादू कर ही रही है।  
विज्ञापन


बिना किसी कट के पास हुई 'बादशाहो', मिला UA सर्टिफिकेट

इस गाने के बोल मनोज मुंतसिर ने लिखे हैं। म्यूजिक कंपोज किया है तनिष्क बागची ने।  तुलसी कुमार के गाए इस गाने के बोल कुछ इस तरह हैं,- 

'यूं लगा कोयलें, जब लगी कूकने... यूं लगा कोयलें, जब लगी कूकने।
जैसे छलनी किया हमको बंदूक ने...जैसे छलनी किया हमको बंदूक ने...।
हूक उठने लगी हसते- हसते मेरी, आंख यूं दब-दबाई... मजा आ गया।
तूने रश्के कमर, तूने रश्के कमर...  कह दिया जब मुझे...जिंदगी मुस्कुराई ..मजा आ गया।
उसी दीवागनी, आशिकी ने तेरी... खाक ऐसी उड़ाई... मजा आ गया...'



नुसरत फतेह अली खान की आवाज और राहत फतेह अली खान की आवाज में रीक्रिएट गया ओरिजनल गाना पहले से ही यू-ट्यूब पर छाया हुआ है। अबतक ये गाना 65 मिलियम से अधिक बार देखा जा चुका है।



'बादशाहो' एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें अजय देवगन, इमरान हाशमी, इलियाना डीक्रूज, ईशा गुप्ता और विद्युत जामवाल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में 6 ठग एक बड़ी चोरी प्लान कर रहे हैं जिसके लिए वो किसी भी हद तक जा सकते हैं। इस फिल्म में अजय देवगन-इलियाना डिक्रूज और इमरान हाशमी-ईशा गुप्ता के बीच कई हॉट सीन भी फिल्माए गए हैं। 'बादशाहो' की शूटिंग राजस्थान की खूबसूरत लोकेशन्स में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें