सलमान खान की आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' का उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। इसका पता तो इस बात से ही चल जाता है कि 'ट्यूबलाइट' के टीजर ने यूट्यूब पर आते ही धूम मचा दी है। टीजर को 15 घंटे के अंदर ही 43 लाख व्यूज मिल गए थे। इससे साफ पता चलता है कि सलमान के फैन्स उनकी फिल्म के लिए किस कदर बेचैन रहते हैं। खबर लिखे जाने तक फिल्म के टीजर ने 2 लाख से ज्यादा लाइक्स अपनी झोली में बटोर लिए थे। हालांकि इसकी संख्या लगातार बढ़ रही है। आपको बता दें कि फिल्म के टीजर ने यूट्यूब पर सबसे पहले 2 लाख लाइक्स हासिल किए हैं।
फिल्म में सलमान खान का नाम लक्ष्मण है। लक्ष्मण अपने खोये हुए भाई को खोजता रहता है। जो भारत-चीन के बीच हुए युद्ध में खो गया था। भाई को खोजने में लक्ष्मण को कई सारी कठिनाइयों से लड़ना पड़ता है। टीजर में कुछ इमोशनल सीन्स हैं जो आपको रोने पर मजबूर कर देंगे।