फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तू या मैं' मूवी की रिलीज से पहले आनंद एल राय ने किए घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन, शेयर की तस्वीरें

Sun, 01 Feb 2026 06:40 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anand L. Rai Post: फिल्म निर्देशक और निर्माता आनंद एल राय ने महाराष्ट्र के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।
विज्ञापन
आनंद एल राय - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक-निर्माता आनंद एल राय ने आज महाराष्ट्र के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में महादेव के दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने वहां की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कीं। आनंद इन दिनों अपनी आगमी फिल्म 'तू या मैं' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।

विज्ञापन

आनंद एल राय का पोस्ट
आनंद एल राय ने इंस्टाग्राम हैंडल पर मंदिर से अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हर हर महादेव।' इसके साथ ही निर्देशक ने लिखा कि उन्होंने घृष्णेश्वर मंदिर में दर्शन किए। आनंद की इस पोस्ट पर एक्टर जीत रायदत्त ने लिखा, 'क्या बात है सर जी', एक्टर रजनीश दुग्गल ने लिखा, 'हर हर महादेव।'

आनंद एल राय का करियर
आनंद एल राय रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने 'तनु वेड्स मनु', 'रांझणा', 'तनु वेड्स मनु: रिटर्न्स', 'जीरो' और 'तेरे इश्क में' जैसी फिल्में बनाई हैं। अब वह अपनी एक और रोमांटक फिल्म 'तू या मैं' लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'तू या मैं'?
फिल्म 'तू या मैं' एक रोमांचिक-थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म 13 फरवरी, 2026 को वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बेजॉय नांबियार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में हैं, जो दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का रोल निभा रहे हैं। यह फिल्म एक कंटेंट क्रिएशन ट्रिप के दौरान सर्वाइवल की कहानी है, जिसका निर्माण आनंद एल राय ने किया है।

यह भी पढ़ें: जैकी श्रॉफ के 69वें जन्मदिन पर सेलेब्स ने दी बधाई, बेटी कृष्णा के अलावा कई निर्देशक-अभिनेताओं ने किया विश


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें