फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tu Meri Main Tera X Review: शानदार या बेकार? जानिए दर्शकों को कैसी लगी कार्तिक और अनन्या की नई फिल्म

Thu, 25 Dec 2025 01:59 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tu Meri Main Tera Main tera Tu Meri X Review: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे कई नई रिलीज फिल्म को देखने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जानिए फिल्म के देखकर क्या कुछ बोले दर्शक…
विज्ञापन
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। क्रिसमस की छुट्टी वाले दिन रिलीज हुई इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। अब फिल्म देखने के बाद नेटिजेंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। जानिए कार्तिक आर्यन की फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने एक्स पर कैसे रिएक्शन दिए हैं…

कहानी में कुछ भी नया नहीं

विज्ञापन

इस रॉम-कॉम फिल्म को दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हासिल हो रही हैं। कुछ यूजर्स जहां फिल्म की जमकर सराहना कर रहे हैं, तो वहीं कुछ फिल्म को खराब बता रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म को घिसी-पिटी स्टोरी वाली बताया है। जो डीडीएलजे और तू झूठी मैं मक्कार की नकल लगती है। जबकि एक यूजर ने निर्देशन की आलोचना करते हुए इसे पूरी तरह से असफल बताया है। यूजर ने लिखा कि कहानी साधारण है, डायलॉग्स बेतुके हैं और अभिनय में कुछ भी नया नहीं है। 
 


 
 

 

कुछ को पसंद आई फिल्म

विज्ञापन

हालांकि, कुछ दर्शकों को फिल्म पसंद भी आई और उन्होंने दिल खोलकर इसकी तारीफ की है। एक यूजर ने फिल्म का रिव्यू करते हुए इसे साढ़े तीन स्टार दिए। अपने रिव्यू में यूजर ने लिखा, ‘दिल को छू लेने वाली और मन को सुकून देने वाली फिल्म। प्यार और परिवार पर आधारित इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है। फुल एंटरटेनर है।’ जबकि एक अन्य दर्शक ने फिल्म को इस साल का सबसे बड़ा और अच्छा सरप्राइज बताया है। फिल्म देखने में भले ही एक साधारण रोमांटिक-कॉमेडी लगे, लेकिन समय के साथ यह एक गंभीर इमोशनल कहानी भी है। एक अन्य यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि यह तेज गति से आगे बढ़ती है। निर्देशक की तारीफ करते हुए इसे एक सुकून देने वाली फिल्म बताया।
 


 
 
 

 

समीर विद्वांस ने किया है निर्देशन
समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ आज क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में कार्तिक और अनन्या के अलावा जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म के गाने इससे पहले रिलीज हुए थे, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में दिव्या भारती के हिट गीत ‘सात समुंदर पार’ को रीक्रिएट किया गया है। इस गाने के सामने आने के बाद विवाद भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें