तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी
- फोटो : एक्स
फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े
फिल्म की रिलीज से ठीक एक दिन पहले सामने आए एडवांस बुकिंग के आंकड़े फिल्म के लिए थोड़ी चिंता बढ़ाने वाले हैं। देश की बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन- पीवीआर आईनॉक्स और सिनेपोलिस में फिल्म के पहले दिन के लिए अब तक करीब पचास हजार टिकट ही बिक पाए हैं। यह आंकड़ा किसी हाई-प्रोफाइल रोमांटिक फिल्म के लिहाज से काफी कम माना जा रहा है, खासकर तब जब लीड रोल में कार्तिक आर्यन जैसा बैंकएबल स्टार मौजूद हो।
यह खबर भी पढ़ें: 'धुरंधर' के निर्देशक की पत्नी यामी गौतम ने किए खुलासे, कहा- शादी का कोई फिल्मी प्रपोजल नहीं था, खुद बाल बनाए
धुरंधर से मिलेगी कड़ी चुनौती
इस वक्त सिनेमाघरों में पूरी तरह से रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और बाकी दमदार स्टारकास्ट से सजी फिल्म धुरंधर बाकी फिल्मों पर भारी पड़ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो कम एडवांस बुकिंग के मामले में भी कहीं ना कहीं धुरंधर ही जिम्मेदार है क्योंकि लोग इस वक्त सिर्फ धुरंधर को ही देखना चाहते हैं।
हालांकि, क्रिसमस के दिन एक दिलचस्प रणनीति देखने को मिल सकती है। 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, थिएटर मालिकों ने 25 दिसंबर को अवतार 3 के कुछ शोज कम करने का फैसला लिया है, ताकि कार्तिक आर्यन की फिल्म को बेहतर स्क्रीन स्पेस मिल सके। बताया जा रहा है कि लगभग 30 प्रतिशत शोज में कटौती की जा सकती है। इस फैसले के पीछे कार्तिक आर्यन की मजबूत फैन फॉलोइंग और ओपनिंग डे को संभालने की कोशिश मानी जा रही है।
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan