फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripti-Karnesh: 'वही करें, जिससे खुशी मिले', कर्णेश संग ब्रेकअप की खबरों के बीच तृप्ति ने दी प्रतिक्रिया

Sun, 02 Jul 2023 01:23 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों मीडिया में काफी सुर्खियों में है, जिसका कारण है उनका ब्रेकअप। बॉलीवुड गलियारों में पिछले काफी समय से खबरे थी कि वह अनुष्का शर्मा के भाई और फिल्ममेकर कर्णेश शर्मा डेट कर रही है।
विज्ञापन
तृप्ति डिमरी - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों मीडिया में काफी सुर्खियों में है, जिसका कारण है उनका ब्रेकअप। बॉलीवुड गलियारों में पिछले काफी समय से खबरे थी कि वह अनुष्का शर्मा के भाई और फिल्ममेकर कर्णेश शर्मा डेट कर रही है। अब कहा जा रहा है कि इस कपल का ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृप्ति डिमरी और कर्णेश शर्मा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। तभी से दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा से कर्णेश के साथ अपनी सारी तस्वीरें भी डिलीट कर दी है। 

तृप्ति डिमरी - फोटो : नेटफ्लिक्स
ब्रेकअप की खबरों के बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमे लिखा था, "चाहे आप कुछ भी करें, लोग आपके बारे में बात करेंगे, इसलिए आप वहीं करें जो आपको खुशी दे।" इससे अलावा तृप्ति ने अपने वेकेशन की कुछ फोटोज भी साझा की है। बता दें, एक्ट्रेस इन दिनों मुंबई से कोसो दूर विदेश में वेकेशन मना रही हैं।

विज्ञापन

वर्क फ्रंट कि बात करें तो आखिरी बार तृप्ति फिल्म कला में नजर आई थी। इस फिल्म से दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल ने भी अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।वर्क फ्रंट की बात करें तो तृप्ति जल्द रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगी। इसके अलावा वो 'मेरे मेहबूब मेरे सनम' के लिए विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: मिमोह चक्रवर्ती को स्कूल में किया जाता था परेशान, बताया- मुझे कहा जाता था इडली गुंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें