फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: दिवाली पर होगा ट्रिपल धमाका! 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' से भिड़ेगी आमिर खान की यह फिल्म?

Sun, 21 Jul 2024 11:35 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवाली पर 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' का आमना-सामना होने की उम्मीद है। इसी बीच त्योहार के अवसर पर आमिर खान के जरिए प्रोड्यूस की गई एक और फिल्म की रिलीज की जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म इंडस्ट्री इस स्वतंत्रता दिवस पर एक बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रहा है। बहुप्रतीक्षित फिल्में 'स्त्री 2' और 'खेल खेल में' 15 अगस्त को स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं। वहीं, इस बार की दिवाली भी सिनेप्रेमियों के लिए काफी ज्यादा दिलचस्प होने जा रही है। दिवाली के मौके पर 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' का आमना-सामना होने की उम्मीद है। वहीं, अब टकराव की रेस में आमिर खान के जरिए प्रोड्यूस की गई एक और फिल्म का नाम जुड़ गया है। 

दिवाली पर रिलीज होगी आमिर की फिल्म!

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान का प्रोडक्शन हाउस दिवाली के दौरान एक नई फिल्म रिलीज करने की योजना बना रहा है। हालांकि, फिल्म का फिलहाल कोई शीर्षक नहीं है। वहीं, एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि इसका नाम 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' होगा। इस फिल्म में मोना सिंह, मिथिला पालकर और शारिब हाशमी मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन


Kiran Rao: आमिर खान के साथ तलाक के बाद बेहद खुश हुई थीं किरण राव, बोलीं- मुझे कतई अकेलापन महसूस नहीं हुआ

वयस्क कॉमेडी होगा कंटेट?

फिल्म का निर्देशन वीर दास और कवि शास्त्री ने किया है। फिल्म में वीर दास भी एक कैमियो भूमिका में हैं। इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' में मोना सिंह एक गैंगस्टर की साहसिक भूमिका में हैं, जो उनके पिछले काम से अलग है। इस फिल्म को आमिर खान की 'दिल्ली बेली' (2011) की तर्ज पर एक वयस्क कॉमेडी के रूप में वर्णित किया गया है। यह प्रोजेक्ट मोना सिंह के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह '3 इडियट्स' (2009) और 'लाल सिंह चड्ढा' (2022) के बाद आमिर खान के साथ उनका तीसरा सहयोग है।

Janhvi Kapoor: 'अपने आप को इतना महत्व...,' स्टारकिड्स की ट्रोलिंग पर जान्हवी कपूर की दो टूक

फिल्म को लेकर उत्साहित हैं वीर दास 

दिलचस्प बात यह है कि 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' को एक समय इमरान खान की वापसी का माध्यम माना जा रहा था। हालांकि, अभिनेता ने फिल्म में किसी भी तरह की भागीदारी से इनकार किया है। वीर दास लंबे समय से 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट मानते रहे हैं। जीक्यू के साथ 2018 के एक इंटरव्यू में, उन्होंने फिल्म को 'ऑस्टिन पावर्स' और 'जॉनी इंग्लिश' के समान एक्शन-कॉमेडी शैली बताया, जो उन्हें लगता है कि भारत में काफी हद तक अज्ञात है। हालांकि, अब तक न तो फिल्म के नाम और न ही इसकी रिलीज की तारीख पर कोई आधिकारिक मुहर लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें