फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च में रोईं, पर रणबीर-दीपिका को नहीं रोकेंगी कैटरीना

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने लिव-इन पार्टनर रणबीर कपूर और उनकी पुरानी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण की ऑन स्क्रीन कैमेस्ट्री कैटरीना कैफ को काफी परेशान कर रही है। इसके बावजूद उन्होंने दिल पर पत्थर रख कर फैसला किया है कि वह दोनों को भविष्य में साथ में फिल्में करने से नहीं रोकेंगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों से कैटरीना अपनी आगामी फिल्म के सिलसिले में स्कॉटलैंड में शूटिंग कर रही थीं और इधर भारत में रणबीर-दीपिका अपनी अगली फिल्म का प्रमोशन करते हुए सुर्खियां बटोर रहे थे। मीडिया में आए सर्वे कह रहे थे कि वर्तमान पीढ़ी के कलाकारों शाहरुख-काजोल की जोड़ी के बाद सबसे शानदार जोड़ी रणबीर-दीपिका की है।

सूत्रों की मानें तो विदेश से लौटने के बाद में कैटरीना को अपने सूत्रों से जो बातें पता चलीं उससे वह परेशान हो गईं। पिछले कुछ दिनों में उन्हें चर्च के चक्कर काटते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते देखा गया है। चर्चा है कि वह रणबीर से अपने रिश्ते को बचाने तथा करिअर के पटरी पर आने की दुआ मांग रही हैं। इस बीच कैटरीना मीडिया में रणबीर-दीपिका की हॉट जोड़ी के बारे में कुछ भी बोलने से बच रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

चुंबन और अंतरंग दृश्यों को देखने के बाद वह परेशान

पिछले हफ्ते एक फिल्मी कार्यक्रम में उनसे पूछा गया कि रणबीर-दीपिका की जोड़ी और उसकी शानदार ऑन स्क्रीन कैमेस्ट्री के बारे में वह क्या कहेंगी? इस पर कैटरीना ने चालाकी से कहा कि यहां हर कोई हर किसी के साथ काम करने के लिए स्वतंत्र है।

जब उनसे पूछा गया कि सर्वे में रणबीर-दीपिका को शाहरुख-काजोल की जोड़ी के बाद सबसे बढ़िया बताया जा रहा है तो कैटरीना ने कहा कि मैं कोई फिल्म डायरेक्टर तो हूं नहीं, इसलिए ऐकटरों को जोड़ियों के रूप में नहीं देखती। सूत्रों के अनुसार अंदर-अंदर कैटरीना अपने बॉयफ्रेंड की दीपिका के साथ जोड़ी को लेकर सहज नहीं है।

खास तौर पर अगली फिल्म में रणबीर-दीपिका पर फिल्माए गए चुंबन और अंतरंग दृश्यों को देखने के बाद वह परेशान बताई जाती हैं। यह भी चर्चा है कि कैटरीना अब रणबीर को लेकर असुरक्षित महसूस करने लगी हैं। वैसे सभी जानते हैं कि दीपिका रणबीर को छोड़ कर आगे निकल चुकी हैं और उनकी नजदीकियां रणवीर सिंह के साथ हैं।
विज्ञापन

इस जोड़ी की अगली फिल्म, कैटरीना के लिए समस्याएं

उल्लेखनीय है कि कई निर्देशक रणबीर-दीपिका को लेकर फिल्म बनाने की इच्छा रखते हैं। अगर इस जोड़ी की अगली फिल्म चल गई तो कैटरीना के लिए भावनात्मक रूप से ज्यादा समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

कैटरीना के करीबी उन्हें समझा रहे हैं कि अब उन्हें ज्यादा मजबूत बनना होगा क्योंकि अगर रणबीर-दीपिका के साथ जोड़ी बना कर काम करेंगे तो अफवाहें भी ज्यादा उड़ेंगी। हर अफवाह को सच मानना कैटरीना की जिंदगी को मुश्किल ही बनाएगा।

वैसे कैटरीना के पास फिलहाल तसल्ली के लिए यह है कि वह भी रणबीर के साथ निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म कर रही हैं। यह फिल्म पिछले एक-डेढ़ साल से अटक-अटक कर बन रही है। कैटरीना ने बसु से कहा है कि वह फिल्म को इस तरह से शूट करें कि वह रणबीर के अपोजिट दीपिका से ज्यादा हॉट लगें। देखना रोचक होगा कि क्या वाकई ऐसा हो पाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें