बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख की पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा पिछली बार 30 दिसंबर, 2022 को रिलीज हुई मराठी फिल्म 'वेड' में नजर आई थीं। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर तहलका मचा दिया था। अब इस बीच जेनेलिया ने बुधवार को अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम 'ट्रायल पीरियड' है। इसमें उनकी जोड़ी मानव कौल के साथ बनी है।
गुरुवार को, जियो सिनेमा ने जेनेलिया देशमुख और मानव कौल की अपकमिंग वेब सीरीज का एक टीजर शेयर किया, जिसकी कहानी काफी दिलचस्प है। टीजर में, जेनेलिया किराए के पिता की खोज कर रही हैं और इसके लिए इंटरव्यू भी ले रही हैं। वो देख रही हैं कि कौन है जो उनके मानदंडों पर खरा उतरने वाला है। संभावित पिताओं को साइड-स्प्लिटिंग टेस्ट से गुजरने के बाद, वह आखिरकार मानव कौल को 'किराए पर पिता' के रूप में चुन लेती हैं।
अलेया सेन की निर्देशित, वेब सीरीज की प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे है और साथ ही हेमंत भंडारी, अमित रविंद्रनाथ शर्मा और अलेया सेन का भी नाम निर्माताओं में शामिल है। जेनेलिया देशमुख के साथ, वेब सीरीज में मानव कौल भी हैं और टीजर ने पहले ही फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है। यह सीरीज 21 जुलाई से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी।
यह भी पढ़ें: युवाओं का धार्मिक सामग्री की तरफ तेजी से बढ़ रहा रुझान, ‘आदिपुरुष’ ने गंवा दिया सुनहरा मौका