‘ट्रायल बाय फायर’ के इस ट्रेलर में आप ये साफ देख सकते हैं कि साल 1997 में साउथ दिल्ली का उपहार सिनेमा आग की लपटों में समा गया था। शो के दौरान भीषण आग लगने से उपहार सिनेमा बड़े हादसे का शिकार हुआ था। इस अग्निकांड में सैंकड़ों परिवार वालों को सदस्यों ने अपनी जान गंवाई थी। उनमें से एक परिवार नीलम और शेखर कृष्णमूर्ती ने भी अपने दो बच्चों को उपहार सिनेमा के अग्निकांड में खो दिया था। बता दें कि कृष्णमूर्ति ने न सिर्फ अपने लिए बल्कि अन्य पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी। जिसे ट्रायल बाय फायर के इस ट्रेलर में दिखाया गया है। साथ ही 'ट्रायल बाय फायर' सीरीज उपहार सिनेमा अग्निकांड के पीछे की साजिश का भी पर्दाफाश करती नजर आएगी।
यह भी पढ़ें: 'पठान' बन एक्शन करते शाहरुख की दिखेगी झलक, इस तारीख को रिलीज होगा किंग खान की फिल्म का ट्रेलर
प्रशांत नायर और रणदीप झा द्वारा निर्देशित सच्ची घटना से प्रेरित इस वेब सीरीज में अभय देओल साथ राजश्री देशपांडे, राजेश तैलंग, अनुपम खेर, रत्ना पाठक, आशीष विद्यार्थी, शिल्पा शुक्ला और शार्दुल भारद्वाज भी मुख्य किरदारों में अभिनय करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि यह वेब सीरीज 13 जनवरी, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: कियारा और सिद्धार्थ के प्री-वेडिंग फंक्शन की तारीख आई सामने! इस दिन फेरे लेगा कपल