फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, ‘बॉर्डर 2’ का दमदार टीजर रिलीज; पढ़ें दिन भर की टॉप 5 खबरें

Tue, 16 Dec 2025 08:20 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Trending Today: मंगलवार को सिनेमा जगत में खूब हलचल रही। कई खबरें ट्रेंड करती रहीं। फटाफट अंदाज में पढ़िए दिन भर की टॉप 5 खबरें। 

विज्ञापन
ट्रेंडिंग न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को सबसे ज्यादा चर्चा में सनी देओल और रणवीर सिंह बने रहे। साथ ही बॉलीवुड को कई साल पहले अलविदा कह चुकी एक्ट्रेस जायरा वसीम अचानक चर्चा में आ गईं। जानिए, इनके सेलेब्स से जुड़ी खबरों के अलावा कौन सी खबरें दिन भी ट्रेंड करती रहीं। 

विज्ञापन

बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

‘बॉर्डर 2’ का टीजर रिलीज  
आज सनी देओल की चर्चित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर रिलीज हुआ। टीजर में बताया गया है कि फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। 2 मिनट 4 सेकंड का टीजर फैंस के रोंगटे खड़े कर देता है। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और सनी देओल सैन्य अधिकारियों के किरदार में नजर आए। फिल्म का टीजर देखकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: Border 2 Teaser: ‘हिम्मत है तो आ.. ये खड़ा है हिंदुस्तान’, सनी देओल की दमदार आवाज में ‘बॉर्डर 2’ का टीजर रिलीज 

सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
'बॉर्डर 2' के टीजर लॉन्च पर भावुक हुए सनी देओल 
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के टीजर रिलीज के बाद एक इवेंट भी हुआ। जिसमें सनी देओल फिल्म की स्टार कास्ट के साथ नजर आए। टीजर लॉन्च इवेंट पर वह 'बॉर्डर 2' का एक डायलॉग बोलते हुए इमोशनल हो गए। उनकी आंखों में आंसू भर आए। वहां मौजूद सभी लोगों और मीडिया ने सनी देओल का हौसला बढ़ाया। हाल ही में सनी देओल के पिता और अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हुआ। लेकिन पिता को खोने के दर्द के बीच सनी पाजी अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट को निभाते हुए नजर आए। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: Border 2: 'बॉर्डर 2' के टीजर लॉन्च पर भर आईं सनी देओल की आंखें, जीप में बैठकर इवेंट में टीम ने ली एंट्री
 

नीतीश तिवारी और जायरा वसीम विवाद - फोटो : एक्स (ट्विटर)
हिजाब विवाद पर जायरा वसीम नीतीश कुमार पर भड़की
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान एक महिला डॉक्टर के चेहरे से हिजाब हटाते नजर आ रहे हैं। इस घटना के सामने आते ही देशभर में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। फिल्म ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ से पहचान बनाने वाली पूर्व अभिनेत्री जायरा वसीम ने इस पूरे मामले पर कड़ा एतराज जताया है और मुख्यमंत्री से बिना शर्त माफी की मांग की है।

पूरी खबर यहां पढ़ें:  हिजाब विवाद पर भड़कीं जायरा वसीम, बोलीं- नीतीश कुमार माफी मांगे; वीडियो से मचा बवाल

फिल्म ‘धुरंधर’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
400 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर’
फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। इतने दिनों में ही यह फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। ‘धुरंधर’ अब 400 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। मंगलवार को इसने 400.35 (कुल कमाई) करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया। वहीं फिल्म ‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन तो 600 करोड़ रुपये की कमाई की तरफ बढ़ रहा है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 594.50 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: 400 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर’, जानें बारहवें दिन रणवीर सिंह की फिल्म ने किया कितना कलेक्शन
 
विज्ञापन

शाहरुख खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
शाहरुख की ‘पठान 2’ में होगी नामी साउथ सुपरस्टार की एंट्री
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने तहलका मचा रखा है। इस बीच अब यशराज फिल्म के स्पाई-यूनिवर्स की फिल्म ‘पठान 2’ को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। बीते दिनों शाहरुख खान की मौजूदगी में ‘पठान 2’ के बनने की बात सामने आई थी। अब खबर है कि साउथ का एक सुपरस्टार फिल्म ‘पठान 2’ में नजर आएगा। इस एक्टर ने फिल्म ‘वॉर 2’ में अहम किरदार निभाया था। जानिए, कौन है वो?

पूरी खबर यहां पढ़ें: ‘पठान 2’ में होगी इस साउथ सुपरस्टार की एंट्री, शाहरुख खान से करेगा टक्कर! चर्चाओं ने बढ़ाया फैंस का उत्साह 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें