फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trailer Review: दीया मिर्जा की सीरीज 'काफिर' के ट्रेलर ने बढ़ाया सीरीज का इंतजार

Mon, 03 Jun 2019 01:45 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई

सार

डिजिटल रिव्यू: काफ़िर (ट्रेलर) 
कलाकार: मोहित रैना, दिया मिर्जा आदि।
निर्देशक: सोनम नायर
ओटीटी: जी5
निर्माता: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जी एंटरटेनमेंट। 
विज्ञापन
काफिर का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर, आतंकवाद, पाकिस्तानी, हिंदुस्तानी। शब्दों के इसी ताने बाने को सुलझान की कोशिश करती जी5 की नई पेशकश है काफिर। ट्रेलर अपनी पकड़ पहले ही दृश्य से बना लेता है। एक बच्ची भारत का राष्ट्रगान गाती दिखाई पड़ती है। बीच मे कोई उसे टोकता है फिर वह बच्ची पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाने लगती है। इसके बाद ट्रेलर पूरा देखे बिना रुका नहीं जाता।
विज्ञापन


कश्मीर की हसीन वादियों को दिखाते इस ट्रेलर में फिर दीया मिर्जा दिखाई देती है। दीया के अलग अलग रूपो को दिखाने के बाद मोहित रैना नजर आते है। हर हर महादेव से टीवी की दुनिया मे बड़ा नाम बनाने वाले मोहित कुछ दिनों पहले ही सुपरहिट फिल्म उरी में नजर आए थे। ट्रेलर देखकर लगता है कि मोहित पत्रकार की भूमिका में है। संवादों से पता चलता है कि काफिर की कहानी एक महिला के आतंकवादी होने या न होने ही के बीच उस पर गुजरने वाली मुश्किलों पर है। एक संवाद है, "लोगों को सेंसेशनल न्यूज़ चाहिए विथ इमोशनल कनेक्ट।" 
मीडिया के व्यवसायीकरण पर चोट करते इस ट्रेलर में पहले बच्ची के मुंह से निकले शब्द "मैं पाकिस्तानी नही हूं"  लोगो पर भावनात्मक छाप छोड़ते हैं और फिर ट्रेलर के अंतिम दृश्य का संवाद "मैं आतंकवादी नही हूं" पूरी कहानी इस दो मिनट 13 सेकेंड के ट्रेलर में बयां कर देते हैं। खुजली और गिप्पी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी सोनम नायर की सीरीज काफिर का ट्रेलर वाकई दमदार है और सीरीज के लिए बेकरारी बढ़ाने में कामयाब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें