हिमेश रेशमिया की नई फिल्म एक्सपोज बोल्डनेस और अच्छे डॉयलागों से भरी पड़ी है। अंग प्रदर्शन भी कम नहीं है।
हिमेश रेशमिया और हनी सिंह की आने वाली फिल्म 'द एक्सपोज' का ट्रेलर लांच हो गया है। हिमेश रेशमिया अपनी ही प्रोडक्शन की इस फिल्म में ब्रैंड नए लुक में नजर आएंगे।
इस फिल्म में हिमेश नई तरह की भूमिका में नजर आएंगे। रोल में फिट बैठने के लिए हिमेश ने अपना वजन 20 किलो कम किया है।
फिल्म का ताना-बाना 60 के दशक का है। फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है। फिल्म के संवाद और दृश्य दोनों ही बोल्ड हैं।
फिल्म में इरफान खान की भी खास भूमिका है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि यह फिल्म कई विवादों को भी जन्म दे सकती है।
देखिए फिल्म का ट्रेलर