सोनम कपूर की नई फिल्म बेवकूफियां का ट्रेलर आ गया है। सोनम का अंदाज बिल्कुल निराला है।
सोनम कपूर अपनी बहन जी टाइप इमेज को तोड़ने जा रही हैं। वह बेवकूफियां फिल्म में न सिर्फ इंटीमेट हो रही हैं बल्कि टू-पीस बिकनी में भी नजर आ रहीं हैं।
आयुष्मान खुराना और सोनम कपूर की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है। यह एक ऐसे फेयर की कहानी है जिनकी शादी में लड़की का बाप रोड़ा बनकर खड़ा है।
यशराज बैनर की इस फिल्म का निर्देशन नुपूर अस्थाना ने किया है। नुपुर इसके पहले यशराज बैनर की ही फिल्म मुझसे फ्रेंडशिप करोगे फिल्म का निर्देशन कर चुकी हैं।
यह फिल्म 14 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर वाहवाहियां बटोर रहा है।
देखिए यह ट्रेलर