फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीके से ज्यादा जबर्दस्त है एक्शन जैक्सन का ट्रेलर?

विज्ञापन
विज्ञापन
पीके फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है। 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म अब तक अपने पोस्टरों की वजह से चर्चाओं में रही है। अब इस फिल्म के ट्रेलर में उन पोस्टरों का मिला-जुला रूप दिख रहा है।
विज्ञापन


दो मिनट से अधिक के इस ट्रेलर में अनुष्का शर्मा सिर्फ आमिर के किरदार को डिफाइन करती हैं। पहले ट्रेलर में निर्देशक ने सिर्फ कॉमेडी पर फोकस कर रखा है।

यह रहा ट्रेलर


और एक्‍शन जैक्सन में सिर्फ एक्‍शन

5 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म एक्‍शन जैक्‍शन का ट्रेलर भी धमाकेदार है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में साउथ और हॉलीवुड दोनों का टच दिख रहा है। दो मिनट से अधिक समय के इस ट्रेलर में ज्यादातर समय अजय देवगन उड़ रही चिंगारियों के बीच में गुंडों को पीटते ही दिखते हैं।

ट्रेलर में कुछ हिस्सा कॉमेडी का भी डाला गया है। कॉमेडी का ज्यादातर जिम्मा सोनाक्षी सिन्हा के जिम्मे है। सोनाक्षी की इस फिल्म में कुछ वैसी ही भूमिका दिख रही है ‌जैसा वह आर राजकुमार में दिखी थीं। फिल्म में यामी गौतम का किरदार संभवतः प्रेम त्रिकोण भी बना रहा है।

देखिए ट्रेलर



विज्ञापन

एवेंजर्स का ट्रेलर भी है दमदार

इन दो बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के साथ हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स का ट्रेलर भी जबर्दस्त है। एवेंजर्स- एज ऑफ अल्ट्रॉन के ट्रेलर में एक बार फिर से दुनिया को बचाने की कवायाद दिख रही है। ट्रेलर में विलेन और हीरो के बीच तकड़ी जोर-आजमाइश दिख रही है। हॉलीवुड की कई फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी विलेन हीरो से कमजोर नहीं जान पड़ रहा है।

देखिए ट्रेलर



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें