Yash Double Role Reveal From Toxic: शुक्रवार को रिलीज हुए फिल्म 'टॉक्सिक' के टीजर के अंत में एक मिस्ट्री मैन दिखाया गया था। अब मेकर्स ने बताया है कि यह कौन है? साथ ही फैंस के लिए एक और सवाल छोड़ दिया है।
शुक्रवार को निर्देशक गीतू मोहनदास की फिल्म 'टॉक्सिक' का एक और टीजर रिलीज हुआ था। इसके सामने आने के बाद से ही फैंस में फिल्म को लेकर काफी जोश देखा जा रहा है। वहीं इस टीजर के आखिरी सीन में दिखने वाले मिस्ट्री मैन के लेकर भी दर्शकों के मन में कई सवाल थे। अब इस सवाल से खुद फिल्म के लीड एक्टर यश ने ही पर्दा उठा दिया है।
विज्ञापन
कौन है 'टॉक्सिक' का मिस्ट्री मैन?
यश ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को इस सवाल का जवाब दिया। इस पोस्ट में एक्टर यश खुद एक अलग लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है रॉकिंग स्टार यश एज टिकिट। वहीं इसे शेयर करते हुए यश ने लिखा- 'नर्क के लिए आपकी टिकिट'।
डबल रोल या पास्ट? क्या होगी कहानी?
इस पोस्ट के साथ ही मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर यह घोषणा तो कर दी कि फिल्म में यश डबल रोल में होंगे पर दर्शकों के लिए एक नई पहेली सुलझाने को छोड़ दी है। टीजर में दिखाए गए सीन और अब पोस्टर से यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि टिकिट का किरदार 'राया' का बेटा है? या फिर खुद 'राया' के अतीत का कोई किस्सा है?
'धुरंधर' से होगा टॉक्सिक का सामना
फिल्म 'टॉक्सिक' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' भी रिलीज होगी। दोनों फिल्मों को लेकर फैंस उत्साहित हैं और इनके बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
बात करें यश की फिल्म की तो हिंदी भाषी दर्शकों को भी इस फिल्म का इंतजार है। फिल्म के टीजर ने देखते ही देखते मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं। गीतू मोहनदास निर्देशित ‘टॉक्सिक’ में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।