यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। कुछ ही घंटों में फिल्म के करीब 2.6 लाख टिकट बिक चुके हैं, जिससे एडवांस बुकिंग से लगभग 19.44 करोड़ रुपये की कमाई हो गई है। फिल्म के ये आंकड़े इसकी शानदार ओपनिंग की ओर इशारा कर रहे हैं।
एडवांस बुकिंग में कितनी हुई कमाई?
सेकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से भारत में करीब 11.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म की कमाई में कन्नड़ वर्जन सबसे आगे चल रहा है। वहीं हिंदी वर्जन ने भी एडवांस बुकिंग में अच्छी पकड़ बनाई है।
भाषा के हिसाब से देखें तो कन्नड़ वर्जन ने करीब 7.72 करोड़ रुपये, जबकि हिंदी वर्जन ने लगभग 3.86 करोड़ रुपये की कमाई की है। बाकी रकम तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्जन से आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अगर ब्लॉक की गई सीटों को भी शामिल कर लिया जाए तो फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग कमाई अब तक करीब 19.44 करोड़ रुपये पहुंच गई है।