मलयालम अभिनेता टोविनो थॉमस की आगामी फिल्म 'थल्लुमाला' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। टोविनो थॉमस पिछले काफी दिनों से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए थे। इसी सिलसिले में फिल्म की स्टार कास्ट केरल के कोझिकोड के हाईलाइट मॉल में प्रमोशन के लिए पहुंचने वाली थी, लेकिन सितारों के पहुंचने से पहले ही फैंस की भीड़ जुटना शुरू हो गई। मॉल में अपने चहेते सितारों को देखने के लिए भीड़ इस कदर तक जमा हो गई कि आयोजकों को इवेंट ही रद्द करना पड़ा।