अजय देवगन की फिल्म 'रेड' के बाद अब उनकी अगली फिल्म 'टोटल धमाल' रिलीज के लिए तैयार है । अजय देवगन लंबे समय से इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं । कुछ देर पहले ही इस फिल्म का पहला लुक रिलीज कर दिया गया । पोस्टर में अजय का लुक बेहद निराला है ।
इस फर्स्ट लुक में अजय देवगन के साथ हॉलीवुड सेंसेशन के नाम से मशहूर एनिमल क्रिस्टल नजर आ रही है । क्रिस्टल अजय देवगन के कंधे पर बैठी हुई है।अजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस लुक को शेयर किया । फर्स्ट लुक के साथ अजय देवगन ने जल्द Trailer रिलीज होने की भी जानकारी दे दी है। साथ ही ये भी बताया कि ये क्रिस्टल की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है ।
टोटल धमाल 22 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। फिलहाल इस फिल्म को सोलो रिलीज मिली है। फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), अनिल कपूर (Anil Kapoor), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी , संजय मिश्रा और पीतोबाश नजर आएंगे ।
अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ क्रिस्टल की फोटो खूब वायरल हो रही है । लुक से साफ है कि फिल्म में क्रिस्टल का भी रोल होगा । बता दें कि क्रिस्टल एक मंकी है जो हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हैंगओवर 2', 'जॉर्ज ऑफ द जंगल' और 'नाइट एट द म्यूजियम' में नजर आ चुकी है ।