फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसून जोशी के इन 10 बेहतरीन गानों ने लगा दिए फिल्मों में चार चांद

Sat, 16 Sep 2017 12:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
विज्ञापन
1 of 10
प्रसून जोशी - फोटो : facebook
प्रसून जोशी एक कवि हैं, लेखक हैं, पटकथा लेखक और गीतकार भी। उन्होंने बॉलीवुड को कई धुरंधर गाने दिए हैं।  हालांकि प्रसून को किसी नई पहचान की दरकार नहीं है। लेकिन प्रसून जोशी का सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) का अध्यक्ष बनना खूब चर्चा में रहा। इसलिए भी इस पर खूब खबरें बनीं क्योंंकि पहलाज निहलानी के बाद उन्हें ये पद सौंपा गया।    
   आज प्रसून जोशी का जन्मदिन है। इस खास मौके पर पेश हैं उनके 10 बेहतरीन गाने-
 
विज्ञापन

'ब्लैक' फिल्म के 'हां मैंने छूकर देखा' गाने को खूब पसंद किया गया। एक खास विषय को लेकर बनीं फिल्म में एहसासों को खास तवज्जो दी गई थी या यों कहें एहसास ही इस फिल्म के केंद्र में थे, इन्हीं एहसासों को इस गाने ने नक्शा खींच दिया।  
विज्ञापन

'तारे जमीं पर' फिल्म के इस गाने ने सबकी आंखों में आंसू ला दिए गाने। इस गाने ने बच्चों की परवरिश के नए मायने समझाए। कई मां-बाप के नजरिए को भी बदलने में कामयाब रहा था ये गाना। 

'तारे जमीं पर' के 'मां' गाने को सुनकर हर मां की आंखों में आंसू आ गए थे। इस गाने के लिए प्रसून जोशी को राष्ट्रीय अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। इस गाने को सुनकर उन बच्चों की आंखें भी गीली हुईं जिनका बचपन अपनी मां से दूर बीता।  
विज्ञापन

फिल्म 'मार्ग्रेटा विद स्ट्रा' के 'छूने चली आसमां' सॉन्ग ने उन लड़कियों के दिल में उमंगे जगाईं जो स्पेशल हैं। ऐसी खास लड़कियों और लड़कों को लेकर समाज के नजरिए में फर्क लाने की एक बेहतरीन कोशिश भी इस फिल्म और इस गाने में साफ दिखी।  
विज्ञापन

'भाग मिल्खा,भाग' फिल्म के इस गाने के जोश ने दर्शकों को भी जोशीला बना दिया था। फरहान अख्तर ने धावक मिल्खा सिंह के रोल को खूब जिया और इस गाने ने उस रोल को पूरी तरह जिंदा कर दिया।  
विज्ञापन

साल 2012 में आई 'चिटगांव फिल्म का 'सुन ले...' गाना खूब फेमस हुआ। ये फिल्म अपने बेबाक विषय को लेकर चर्चा में रही। इस गाने ने फिल्म को मशहूर करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी।  

सोनम कपूर, अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म दिल्ली-6 का सांन्ग 'रहना...भी खूब फेमस हुआ। इस गाने के बोल जितने फेसम हुए उतना ही सोनम का अंदाज भी लोगोंं को भाया। 

आमिर खान स्टारर फिल्म 'रंग दे बसंती' के सॉन्ग रू-ब-रू तो युवाओं की पहली पसंद बन गया था। एक तो विषय देशभक्ति जैसा और उस पर इस गाने का तड़का। युवाओं ने इस फिल्म ही नहीं बल्कि इन गानों के जरिए नए रंग में देशभक्ति सीखी।  
विज्ञापन

'फना' फिल्म का चांद सिफारिश जो करता...गाना तो लोगों की जुबान पर एक बार चढ़ा तो आज तक नहीं उतरा। सुनिए ये गाना और खो जाइये...

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें