फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tom Cruise Farah Khan: क्या फराह की फिल्म करेंगे टॉम क्रूज? हॉलीवुड स्टार की लेटेस्ट पोस्ट पर दिखी प्रतिक्रिया

Thu, 28 Nov 2024 01:13 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फराह खान ने हाल ही में टॉम क्रूज की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग की एक बीटीएस तस्वीर में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज दिखाई दे रहे हैं। फराह की इस प्रतिक्रिया ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।
 
विज्ञापन
टॉम क्रूज-फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder, tomcruise
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्म निर्देशक, लेखिका और निर्माता फराह खान हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के साथ काम करना चाहती हैं। हाल ही में फराह ने टॉम के सोशल मीडिया पेज पर अपनी इच्छा जाहिर की है। फराह ने हॉलीवुड स्टार द्वारा उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग की साझा की गई पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


फराह को पोस्ट
फराह एक प्रसिद्ध कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता हैं, जो 'मैं हूं ना', 'ओम शांति ओम' और अन्य फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। इंटरनेशनल स्टार टॉम क्रूज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आगामी फिल्म मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग के सेट से एक बिहाइंड द सीन फोटो शेयर की है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए फराह खान ने लिखा, "टॉममममममम.. आपके साथ काम करने का इंतजार है"

टॉम की पोस्ट
इंटरनेशनल स्टार द्वारा शेयर की गई तस्वीर में उन्हें अंडरवॉटर स्टंट के लिए ट्रेनिंग करते हुए दिखाया गया है, जिसकी एक झलक स्पाई थ्रिलर के ट्रेलर में भी दिखाई गई थी। फोटो में उन्हें पानी के अंदर अपने ट्रेनर के ऑक्सीजन टैंक से सांस लेते हुए देखा जा सकता है, जबकि बैकग्राउंड में एक बड़ी लाइट जल रही है।
विज्ञापन


पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "हमने इस फिल्म के लिए जो प्रशिक्षण और तैयारी की है, वह इससे पहले की सभी तैयारियों का परिणाम है। गहराई से लेकर आसमान तक, मैं आपके साथ और अधिक साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।"


टॉम का एक और पोस्ट
कुछ दिन पहले ही टॉम ने अपनी आने वाली फिल्म की एक झलक भी पोस्ट की थी। इस रोमांचक वीडियो का कैप्शन था, "हमारा जीवन हमारी पसंद का योग है। मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग। 23 मई, 2025 को फिल्मों में मिलते हैं।" पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए फराह ने लिखा था, "टॉमममम!!! मैं uuuuu के साथ काम करने का इंतजार कर रही हू।"
विज्ञापन




फराह ने कपिल के शो पर टॉम को लेकर कही थी यह दिलचस्प बात
इसके अलावा, इस साल की शुरुआत में द ग्रेट इंडिया कपिल शो में, फिल्म निर्माता ने मजाक में जवाब दिया कि अगर गलती से उनके खाते में 300 करोड़ रुपये ट्रांसफर हो गए, तो वह अपने पति को छोड़ देंगी। पैसे और अपने बच्चों को साथ ले जाने की बात स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा था, "उनके साथ क्या मजा आएगा। टॉम क्रूज के पास जाऊंगी मैं।"
Bigg Boss 18: काम्या पंजाबी ने किया बिग बॉस कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा का समर्थन, ईशा पर लगाया झूठ बोलने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें