टॉलीवुड फिल्म 'जया जानकी नायका' का टीजर रिलीज किया गया है। ये रोमांटिक फिल्म है जिसे बोयापति श्रीनू ने डायरेक्ट किया है। एम. रविंदर रेड्डी इस फिल्म को द्वारिका क्रिएशन के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में बेल्लम कोंडा श्रीनिवास और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नजर आएंगे।
कल ही चीजर रिलीज होने की जानकारी ट्विटर पर दी गई थी।
Most Awaited Teaser #JayaJanakiNayaka From Tomorrow 11.20Am!@BSaiSreenivas @Rakulpreet #JayaJanakiNayakaTeaser #JJNTeaser pic.twitter.com/ZM1mNNT7z4— Dwaraka Creations (@Dwarakacreation) July 11, 2017
फिल्म को म्यूजिक दिया है देवी श्री प्रसाद ने और इस टीजर में इसकी झलक भी सुनने को मिल रही है। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज की जाएगी।
देखें वीडियो-