टॉलीवुड इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा ड्रग रैकेट केस की वजह से चर्चा में है। चार्मी कौर, मुमैथ खान के बाद अब रवि तेजा एसआईटी के सामने पेश हुए। ड्रग रैकेट मामले में तेलंगाना एक्साइज डिपार्टमेंट की एसआईटी ने इस मामले में रवि तेजा से पूछताछ की।
अभिनेता रवि शुक्रवार को करीब 11 बजे तेलंगाना के निषेध और उत्पाद शुल्क विभाग के कार्यालय पहुंचे। जहां एसआईटी की 4 सदस्यीय टीम ने इस मामले में पूछताछ शुरु कर दी।
आपको बता दें कि ये जांच पुरी जगन्नाथ से शुरू हुई थी। उनसे इस मामले में लगातार दस घंटे तक पूछताछ की गई जिसके बाद उनके ब्लड सैंपल लिए गए। इसके बाद एसआईटी ने कई टॉलीवुड हस्तियों से पूछताछ की।
सआईटी कई बड़े अभिनेता व अभिनेत्रियों को साथ ही दर्जन भर कलाकारों को नोटिस भेज चुकी है और उन्हें पेश होने के निर्देश दिए हैं। एक एक करके सभी हस्तियों से पूछताछ की जा रहीं है।