फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉलीवुड ड्रग रैकेट: अभिनेता आनंद कृष्ण नंदू हुए एसआईटी के समक्ष पेश

Tue, 01 Aug 2017 01:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
आनंद कृष्ण नंदू
विज्ञापन
हैदराबाद ड्रग रैकेट की मामले में टॉलीवुड एक्टर आनंद कृष्ण नंदू आज सुबह एसआईटी के सामने पेश हुए। एसआईटी इस मामले में पूछताछ के लिए कई बड़े अभिनेता व अभिनेत्रियों के साथ ही दर्जन भर कलाकारों को नोटिस भेज चुकी है और उन्हें पेश होने के निर्देश दिए हैं। एक-एक करके सभी हस्तियों से पूछताछ की जा रहीं है। आनंद कृष्ण नंदू  इस मामले के 11वें सेलेब्रिटी हैं, जो इस मामले में एसआईटी के समक्ष पेश हुए हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले एक्टर तानिश अलादी से इस मामले में पूछताछ हुई थी।

आनंद कृष्ण नंदू  '100% लव', 'पाठशाला', '365 डेज', 'सुपरस्टार किडनैप' और 'बेस्ट एक्टर' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

आपको बता दें कि ये जांच पुरी जगन्नाथ से शुरू हुई थी। उनसे इस मामले में लगातार दस घंटे तक पूछताछ की गई जिसके बाद उनके ब्लड सैंपल लिए गए। इसके बाद एसआईटी ने कई टॉलीवुड हस्तियों से पूछताछ की।

हालांकि टॉलीवुड के कुछ वर्गो ने आरोप लगाया है कि उद्योग को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन तेलंगाना सरकार ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। सरकार ने कहा है कि एसआईटी ने कई अन्य क्षेत्रों के लोगों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें