फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को कुछ इस तरह मिला बॉलीवुड का साथ

Wed, 09 Aug 2017 07:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
टॉयलेट एक प्रेम कथा
विज्ञापन
अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के रिलीज होने में सिर्फ दो ही दिन बचे हैं और वो इस फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। अक्षय की इस फिल्म को सिनेमा जगत का भी साथ मिल रहा है और आए दिन कोई न कोई उनकी फिल्म को प्रमोट करते हुए नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


अक्षय ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मनीष पॉल उनकी फिल्म को प्रमोट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस 25 सेकेंड के वीडियो में मनीष लोगों से खुले में शौच न करने की अपील कर रहे हैं साथ ही फिल्म को थियेटर में देखने की अपील भी कर रहे हैं।  Bilkul join us in making India open defecation free 🙏🏻 https://t.co/YvxzzY0zTB — Akshay Kumar (@akshaykumar) August 9, 2017


वहीं अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए अक्षय कुमार चीन-भारत सीमा सुरक्षा बल के मुख्यालय भी गए। अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा, ‘आज सुबह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों से मिलना काफी अच्छा रहा। उनके जोश व समर्पण भाव के प्रति मेरे मन में गहरा सम्मान है।’ 
विज्ञापन


खिलाड़ी कुमार ने इसी साल केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मिलकर ऑनलाइन सरकारी पोर्टल ‘भारत के वीर’ लांच किया था। इसमें कोई भी व्यक्ति केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के शहीद जवानों के परिजन को सहायता राशि दान कर सकता है।

आपको बता दें अक्षय की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें