बॉलीवुड का 'टाइगर' यानि सलमान खान एक बार फिर अपने धुएंधार एक्शन से लोगों को धोने के लिए वापस आ रहा है। खबर है कि निर्देशक अली अब्बास जफर सलमान खान की 'एक था टाइगर' की सीक्वल 'टाइगर जिंदा है' लेकर आ रहे हैं। यशराज फिल्म्स ने इसका पहला पोस्टर जारी किया है। फिल्म में लीड हीरो के रूप में एक बार फिर सलमान खान ही नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग मार्च 2017 से शुरू होगी और इसके 2017 के क्रिसमस पर रिलीज होने की उम्मीद है। इस फिल्म में सलमान के साथ दुबारा कैटरीना कैफ ही बतौर लीड हीरोइन नजर आएंगी। आपको बता दें कि 15 अगस्त 2012 को सलमान खान की 'एक था टाइगर' रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। एक था टाइगर के निर्देशक कबीर खान थे।